Bruckman Rubber

A Proud Tradition:

ISO 9001 Certified

Bruckman Rubber

Home of the WeedSeal®

Bruckman Rubber Co.
101 South St. Joseph Ave.
PO Box 608
Hastings, NE 68901
Phone: 402.463.3129
Fax: 402-463-3406

Hindi

ब्रुकमैन रबड़ कम्पनी में आपका स्वागत है!
ब्रुकमैन रबड़ कम्पनी में आपका स्वागत है। भारत के साथ अपने सम्बंध को हमने हमेशा महत्वपूर्ण माना है। अपनी बहुत सारी सफलताओं का श्रेय हम भारतीय कम्पनियों के साथ काम करने से प्राप्त हुए ज्ञान को देते हैं। भारतीय कम्पनियों की सफलता में अपना योगदान देकर तथा अमेरिका के साथ उनके व्यवसाय में सहयोग करके हम नई मैत्रियों का सतत विकास करते रहने की आशा करते हैं। हम सीधे आपकी कम्पनी के साथ काम कर सकते हैं और एक रणनीतिक साझेदारी कायम करने में मददगार सिद्ध हो सकते हैं और इस प्रकार लागत एवं मजबूत बाजारों का फायदा उठा सकते हैं। हमने अपनी विकास-यात्रा 1961 में रबड़ मोल्डिंग की छोटी-सी दुकान से शुरू की और रबड़-सम्बंधी तथा साथ ही प्लास्टिक और मेटल उत्पादों के विश्व-श्रेणी के सप्लायर बन गए। यूएसए के लगभग बीचोंबीच स्थित, हमारी कम्पनी सम्पूर्ण युनाइटेड स्टेट्स, कनाडा, मेक्सिको, यूरोप और एशिया तक में फैले अपने ग्राहकों को अपनी सेवाएँ प्रदान करती है। घरेलू और वैश्विक बाजार में हमारी एक हैसियत है और हमें अपने दीर्घकालिक तथा संतुष्ट ग्राहकों पर गर्व है।  

कड़ी महनत और क्वालिटी उत्पाद को कल्पनाशील उपकरणों और तकनीक के साथ मिला देने से हम प्रथम श्रेणी की ग्राहकीय सेवा को अंजाम देने और उनकी जरूरतों पर ध्यान दे सकने में सक्षम बनते हैं। ब्रुकमैन रबड़ कम्पनी आपकी सफलता में किस प्रकार एक अहम भूमिका निभा सकती है, इस सम्बंध में हम विचार-विमर्श के अवसरों का स्वागत करते हैं।

रबड़ उत्पाद
Inflatable Sealब्रुकमैन रबड़ कम्पनी प्रायः हर जरूरत के अनुरूप रबड़-सम्बंधी उत्पाद उपलब्ध कराती है। हम बहुत ही उन्नत किस्म के वन-पीस इन्फ्लेटेबल सील्स पेश करते हैं और हम सिंचाई तथा कृषि के लिए उपयोगी गास्केटों के अग्रणी उत्पादकों में से हैं। हम डाइ-कटिंग और खास प्रकार के सील डिज़ाइन और सृजन प्रस्तुत करते हैं।

Rubber Molding36" x 36" प्लैटेन्स और 500 टन तक के दबाव वाले हमारे इंजेक्शन, कंप्रेशन और ट्रांसफर प्रेस आपकी मोल्डिंग सम्बंधी हर जरूरत को पूरा करते हैं। हमें रबड़-से-मेटल और रबड़-से-रबड़ बौंडिंग में विशेषज्ञता हासिल है। हम इन्सर्ट मोल्डिंग का काम करते हैं और मोल्डिंग सम्बंधी आपकी कठिन से कठिन चुनौतियों का समाधान कर सकते हैं।

रबड़ मोल्डिंग करने वाली अन्य कम्पनियाँ अपने पदार्थों के सम्मिश्रण के लिए बाहरी स्रोतों पर निर्भर करती हैं और इसके कारण क्वालिटी नियंत्रण के मुद्दे पर समझौता करना पड़ सकता है। लेकिन ब्रुकमैन रबड़ कम्पनी की विशेषता है हमारा इन-हाउस सम्मिश्रण उपकरण जिसके कारण हम बेजोड़ क्वालिटी कंट्रोल के साथ-साथ निश्चित समय में आपकी जरूरतों को पूरा कर पाने की क्षमता रखते हैं।

हम अपने मोल्डेड उत्पाद ज्यादातर काले, उजले और रंगीन एलास्टोमर्स का प्रयोग करके उपलब्ध कराते हैं। हम लगभग किसी भी रबड़ सामग्री से रबड़ पार्ट्स तैयार कर लेते हैं जिनमें फ्लोरेलास्टोमर्स भी शामिल हैं।

आवश्यकतानुरूप सम्मिश्रण
किसी भी उच्च-गुणवत्ता वाले रबड़ पार्ट के लिए सबसे महत्वपूर्ण घटक है रबड़ का सम्मिश्रण, और हम सुदृढ़ क्वालिटी उत्पाद में निपुण प्रबंधक हैं, जिसकी आप हमसे उम्मीद करते हैं।

आपके फॉर्मूला का इस्तेमाल करते हुए अथवा हमारे 1300 से भी अधिक प्रमाणित यौगिकों की सहायता से हम कम लागत वाले तथा उच्च-कार्यक्षम उत्पादों का निर्माण कर सकते हैं। हम अपने द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले उत्पादों की एक आंशिक सूची नीचे दे रहे हैं:
Internal Mixers1    सिलिकॉन कम्पाउंड्स
2    एसबीआर रबड़
3    न्योप्रीन रबड़
4    निट्राइल रबड़
5    प्राकृतिक रबड़
6    एपिक्लोरोहाइड्रिन
7    पॉलियूरिथेन रबड़
8    ईपीडीएम रबड़
9    पॉलिआइसोप्रिन
10    पॉलिसल्फाइड रबड़
11    ब्यूटाइल रबड़
12     हाइपेलॉन रबड़

ब्रुकमैन रबड़ के अत्याधुनिक इंटरनल मिक्सर सुदृढ़ एवं प्रभावी कार्य के लिए अनुरूपित हैं। हमारी रबड़ कम्पाउंडिंग लाइनें समानान्तर क्षमताओं से सुसज्जित हैं जिनमें  ट्विन-स्क्रू एक्सट्रूडर्स, रॉलर हेड डाइज तथा इन-लाइन स्ट्रिपिंग युनिट्स शामिल हैं।

टूल ऐंड डाइ तथा मेटल फैब्रिकेशन
ब्रुकमैन रबड़ निम्नांकित समाधान प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता रखता है:
   Rubber Tooling 1    मोल्ड ऐंड डाइ डिजाइन
    2    रबड़ एवं प्लास्टिक इंजेक्शन
    3    ट्रांसफर एवं कंप्रेशन मोल्ड टूलिंग
    4    सीएनसी प्रॉडक्शन मिलिंग एवं टर्निंग
हमारे इंजीनियरों और टूलमेकरों की अनुभवी टीम के सामने बस एक लक्ष्य है:  समय-सीमा के अन्दर और ग्राहकों के लिए उच्चतम मोल के साथ तेजी से और प्रभावी ढंग से उच्चतम गुणवत्ता के उत्पाद और सेवाएँ उपलब्ध कराना।


मूल्यवत्ता-आधारित सेवाएँ
मूल्यवत्ता किसी भी व्यावसायिक आदान-प्रदान में सर्वाधिक महत्वपूर्ण वस्तु है, और हम उच्च गुणवत्ता वाले उत्पादों से भी ज्यादा पेश करते हैं:
•    एसेम्बली ऑपरेशंस
•    प्लास्टिक, मेटल एवं अन्य उप-घटक
•    इन्वेंट्री-प्रबंधन
•    रबड़ टेक्नोलॉजी सेमिनार
हमारा काम है आपके काम को आसान बनाना।
    
"हमसे संपर्क करें” पेज पर क्लिक करके हमसे सम्पर्क करें।

आदर सहित,
जैक स्क्रेनर
अध्यक्ष/सीईओ